भारत
मुझे कुछ नहीं बनना, हमलोग सबको एकजुट कर रहे: नीतीश कुमार
jantaserishta.com
28 Aug 2023 2:24 PM IST

x
पटना: विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एकबार फिर दोहराया कि उन्हें कुछ नहीं बनना। उन्होंने कहा कि हमलोग सबको एकजुट कर रहे हैं। पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान आईएनडीआईए (इंडिया) गठबंधन में संयोजक बनाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बराबर कह रहे हैं कि हमको कुछ नहीं बनना है। दूसरे लोगों को बनाया जाएगा। हमारी कोई इच्छा नहीं है। हम सबको एकजुट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "हमको कुछ व्यक्तिगत नहीं चाहिए। हम सबका हित चाहते हैं इसलिए कभी ये सब मत सोचिए कि हम व्यक्तिगत कुछ चाहते हैं। हमलोग तो सबको एकजुट कर रहे हैं ।"
विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में संयोजक के नाम की घोषणा की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा भारत को असली आजादी 1977 में जेपी आंदोलन के बाद मिलने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन लोगों की किसी बात पर हम ध्यान ही नहीं देते हैं। देश को आजादी कब मिली है। ये सबको मालूम है। उन्होंने कहा कि जिनको आजादी के बारे में नहीं मालूम है, इसका मतलब वो कितना ई-लीगल है। उन सब का कोई वैल्यू नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





