भारत

OMG! रेलवे स्टेशन के बाथरूम में I Am Sorry लिखा दिखा...मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
6 March 2025 4:00 PM IST
OMG! रेलवे स्टेशन के बाथरूम में I Am Sorry लिखा दिखा...मच गया हड़कंप
x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस की जांच जारी.
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन के बाथरूम में एक लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की. कटी नस के साथ लड़की के घायल हालत में मिलने पर हड़कंप मच गया. आज यानी गुरुवार दोपहर 12 से 2:00 बजे के बीच में लड़की ने स्टेशन के बाथरूम में जाकर अपने हाथ की नस काट ली. जब लोगों को वह मिली तो उसने बाथरूम के फ्लोर पर आई एम सॉरी भी लिखा हुआ था.
फिलहाल लड़की को अस्पताल ले जाया गया है जहां पर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है. उसकी उम्र 20 से 27 साल के बीच बताई जा रही है. यह लड़की कौन थी और इसने सुसाइड अटेम्प्ट क्यों किया?,पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है.
बता दें कि राजस्थान के जयपुर से हाल ही में ऐसा एक मामला सामने आया था. यहां मोबाइल नहीं देने से गुस्साई बच्ची ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी.
यही नहीं नदी में छलांग लगाने से एक दिन पहले बच्ची ने हाथ की नस काटकर सुसाइड का प्रयास किया था. लेकिन तब परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई, लेकिन मंगलवार को उसने नदी में छलांग लगा ली. 14 साल की बच्ची द्रव्यवती नदी में कूद गई. इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत सिविल डिफेंस और राजस्थान राज्य आपदा प्रतिसाद बल को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. लेकिन मशक्कत के बाद भी बच्ची को नहीं बचा सके. बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई, जिसके शव को बाहर निकाला गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story