भारत

मैं मरा नहीं हूं, मेरी मदद कीजिए, किसान की बात सुन उड़ गए अफसर के होश , फिर..

jantaserishta.com
24 Oct 2022 4:11 PM IST
मैं मरा नहीं हूं, मेरी मदद कीजिए, किसान की बात सुन उड़ गए अफसर के होश , फिर..
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।
भोगांव: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक किसान सार्वजनिक अवकाश के दिन तहसीलदार के पास पहुंच गया। किसान ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटों ने उसे भू-अभिलेखों में उसे मरा हुआ घोषित करके जमीन अपने नाम करवा ली है। किसान की शिकायत पर एक्शन लेते हुए तहसीलदार ने इसकी जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी है।
ये मामला भोगांव के पुडरी गांव का है। छगे पुत्र बुधुलाल रविवार को छुट्टी के दिन तहसीलदार के पास फरियाद लेकर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वह जिंदा हैं और गांव में अपनी खेती का काम करते हैं। लेकिन पत्नी शांति देवी, बेटे सुरेश, नबाब, मुलायम मेरी कोई बात नहीं सुनते। बेटों ने पत्नी के साथ मिलकर कानूनगो और लेखपाल को रुपये देकर मरा हुआ साबित कर दिया है और खेत अपने नाम करा ली है। अब बेटे और पत्नी जमीन बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
भोगांव के तहसीलदार आनंद सिंह ने बताया कि मुझे जमीन अपने नाम कराने की शिकायत मिली है। पीड़ित किसान को न्याय दिलाने के लिए मामले की जांच नायब तहसीलदार सोनू बघेल को दी गई है। फिलहाल जमीन बेचने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story