भारत

मैं किसी भाषा का विरोधी नहीं, मगर अपनी मातृभाषा को जिंदा रखना होगा: अमित शाह

jantaserishta.com
31 Oct 2022 4:35 PM IST
मैं किसी भाषा का विरोधी नहीं, मगर अपनी मातृभाषा को जिंदा रखना होगा: अमित शाह
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर दिल्ली के सरदार पटेल स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा मैं किसी भाषा के सीखने का विरोधी नहीं हूं, मगर अपनी मातृभाषा को जिंदा रखना होगा।
अमित शाह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बुनियादी शिक्षा स्थानीय भाषा में दी जानी चाहिए, मैं छात्रों से अपनी मूल भाषा और बोली को जीवित रखने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अंग्रेजी की जानकारी को बुद्धि की क्षमता के साथ जोड़ दिया गया है। भाषा सिर्फ अभिव्यक्ति है, क्षमता का परिचायक नहीं है। अगर आपके अंदर क्षमता है, तो दुनिया को आपको सुनना ही होगा, चाहे आप किसी भी भाषा में बोले।
अमित शाह ने कहा कि अगर आपको अपनी क्षमता बढ़ाना है, तो ये आपकी अपनी मातृभाषा में ही होगा। दूसरी भाषा में सोचने से उसकी प्रिक्रिया कम हो जाती है। मातृभाषा को जिंदा रखना होगा और उसे आगे बढ़ाना होगा। अगर हम सोचते हैं कि अंग्रेजी जिसको अच्छी आती है, वो ही देश के विकास में योगदान कर सकता है, तो हम सिर्फ 5 प्रतिशत लोगों को ही देश के विकास से जोड़ते हैं। अगर अपनी भाषा में बोलने, लिखने और अनुसंधान करने वाला बच्चा देश के विकास की प्रक्रिया में नहीं जुड़ता है, तो हम 95 प्रतिशत बच्चों को देश के विकास की प्रक्रिया से काट देते हैं।
अमित शाह ने कहा कि इससे समाज के दो हिस्से हो जाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों से अपनी मातृभाषा में ही बात करें। उन्होंने बताया कि हमारी नई शिक्षा नीति जो आई है, उसमें सबसे महत्वपूर्ण आयाम है कि बच्चों की प्राथमिक शिक्षा अपनी भाषा में होनी चाहिए। टेक्निकल शिक्षा और मेडिकल शिक्षा भी अपनी भाषा में उपलब्ध होना चाहिए। अनुसंधान भी स्थानीय भाषा में ही होना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story