
x
सांकेतिक तस्वीर
मचा कोहराम.
वडोदरा: पिछले कुछ सालों में माता-पिता की डांट या परीक्षा में फेल होने के डर से छात्रों द्वारा आत्महत्या करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गुजरात के वडोदरा के भायली से भी आया है. जहां एक मां ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को डांटा तो वह उनसे नाराज हो गई और दो दिन बाद फांसी लगाकर जान दे दी.
जानकारी के मुताबिक वडोदरा के भायली में एक विधवा के दो बच्चे थे. जिसमें उसकी बेटी बड़ी थी और 16 साल की थी. बच्ची 11वीं कक्षा में पढ़ती थी. शनिवार को उसने फांसी लगाकर जान दे दी. उसने यह कदम उस समय उठाया, जब उसकी मां आस-पास के घरों में काम करने गई थी.
जब मां घर लौटी तो उसने उसे फंदे से लटका पाया. जिसके उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंची. आत्महत्या करने से पहले मृतका ने अपनी मां को एक पत्र लिखा था. जिसमें कहा था कि मां आपकी बेटी आपके नियंत्रण में नहीं है, मेरे छोटे भाई का ख्याल रखना. सबको खुश रहना चाहिए. मैं जा रही हूं, लव यू मां.
मां ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले मां ने उसे सहेली के साथ जाने पर डांटा था कि तुम्हारी सहेली अपना वाहन क्यों नहीं लाती. तुम हमेशा अपने वाहन से क्यों जाती हो? इसके 2 दिन बाद बेटी ने फांसी लगा ली. फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





