भारत
मैं अपनी गलती पर रो रहा हूं, स्कूल के दोस्तों के बीच बहुत शर्मिंदगी महसूस करता हूं...ऐसा कहकर दी जान
jantaserishta.com
23 Sept 2022 4:42 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
रायबरेली: यूपी के रायबरेली में कक्षा 7 के स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली. मौके से पुलिस को छात्र का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है. इस लेटर को जिसने भी पढ़ा या सुना, उसकी आंखें भर आईं.
घटनास्थल पर पहुंचीं सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया, "पिता की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है. हर एंगल पर जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा."
छात्र यश मौर्य बीते 5 साल से मां-बाप से 40 किलोमीटर दूर चाचा-चाची के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था. गुरुवार को उसका एग्जाम था. इसमें वह नकल करते पकड़ा गया था.
इस पर टीचर ने पहले उसे क्लास में ही सजा दी. फिर प्रिंसिपल के पास ले जाया गया. परिवार का आरोप है कि टीचर के टॉर्चर को वह बर्दाश्त नहीं कर सका और मौत को गले लगा लिया. वह मूल रूप से रायबरेली में बछरावां के सेहंगो गांव का रहने वाला था.
छात्र ने सुसाइड नोट हिंदी और इंग्लिश दोनों में लिखा है. उसने लिखा, "अंकल-आंटी मुझे माफ करना. पापा का ख्याल रखना. गलती करने के बाद किसी को एक मौका जरूर देना चाहिए. मैं अपनी गलती पर रो रहा हूं. मैं स्कूल के अपने दोस्तों के बीच बहुत शर्मिंदगी महसूस करता हूं. सब शेम-शेम बोल रहे थे. मुझसे अब और बर्दाश्त नहीं हो रहा".
इस सुसाइड नोट को पढ़कर घरवाले ही नहीं, बल्कि आस-पड़ोस के लोग भी भावुक हो गए. जवाहर विहार कॉलोनी निवासी मृतक के चाचा का कहना है कि मामले में स्कूल के खिलाफ कार्रवाई हो और हमें न्याय मिले.
भाई की मौत पर स्कूल में ही पढ़ने वाली उसकी छोटी बहन ने रोते हुए बताया, "भैया स्कूल से निकलने के बाद बस में सिर झुकाकर बैठे थे. घर आने के बाद सीधे ऊपर अपने कमरे चले गए. इसके बाद पंखे से लटककर जान दे दी."
घटना की सूचना मां-पिता को मिली, तो वो बेसुध हो गए. दोनों गांव से शहर पहुंचे. मां-पिता ने कहा, "बच्चे को भाई के घर पढ़ने के लिए भेजा. सोचा था कि बेटा पढ़-लिखकर अच्छा इंसान बनेगा. मगर, सपने में भी नहीं सोचा था कि ये दिन देखना पड़ेगा."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





