भारत
मुझे भरोसा है एनडीए के पक्ष में हो रहा है मतदान: संजय झा
jantaserishta.com
6 Nov 2025 2:07 PM IST

x
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 121 सीटों पर गुरुवार को मतदान जारी है। इस बीच कई राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने सुबह-सुबह अपने मत का प्रयोग किया और बिहार की जनता से मतदान करने की अपील की।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि सुबह से जो माहौल देखने में मिल रहा है, उससे एक बात तो साफ है कि बिहार की जनता एनडीए के पक्ष में एक तरफ वोटिंग कर रही है। दूर-दूर तक महागठबंधन नहीं दिखाई दे रहा है।
न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में जदयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए को समर्थन का एक स्पष्ट प्रवाह दिखाई दे रहा था, खासकर जब हम दो दिवसीय सड़क यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ थे। जिस तरह से लोग मुख्यमंत्री से मिल रहे थे और उनकी प्रतिक्रिया दे रहे थे, उससे यह स्पष्ट हो गया कि जनता पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में है।
संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज 121 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। यदि आपके क्षेत्र में आज मतदान है, तो अपना मत जरूर दें। मतदान सिर्फ आपका अधिकार नहीं, राज्य और समाज के विकास के प्रति एक जरूरी जिम्मेदारी भी है। आपका एक-एक वोट बिहार में शांति, सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि सुनिश्चित करेगा। एनडीए का संकल्प है अगले पांच साल में हर जिले में उद्योग लगाना और सभी के हाथ को रोजगार देकर राज्य से पलायन को पूरी तरह समाप्त करना। एनडीए समर्थित प्रत्याशियों को वोट देकर विकसित बिहार के निर्माण में भागीदार बनें।
उन्होंने कहा कि आपका एक वोट हर जिले में उद्योग और हर युवा को रोजगार दिलाएगा। विकसित बिहार के निर्माण के लिए एनडीए को वोट दें। मतदान सिर्फ आपका अधिकार नहीं, अपने राज्य और समाज के विकास के प्रति एक जरूरी जिम्मेदारी भी है। आज एनडीए को दिया आपका एक वोट बिहार में शांति, सुरक्षा, समृद्धि, और सुशासन बनाए रखेगा, हर जिले में उद्योग और हर युवा को रोजगार दिलाएगा और 'विकसित बिहार' के निर्माण की राह आसान बनाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





