भारत

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं': कांग्रेस के मैराथन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं

Nil dhankar
28 Dec 2021 8:46 AM IST
लड़की हूं, लड़ सकती हूं: कांग्रेस के मैराथन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान के तहत कांग्रेस के मैराथन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई. मैराथन में 10,000+ लड़कियां दौड़ी और उन्‍होंने लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा बुलंद किया। प्रतियोगिता में महिलाओं बेटियों ने भारी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिया और काफी सफल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी का कहना है कि महिलाओं के जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जाता है। बता दें कि कांग्रेस की 'लड़की हूँ लड़ सकती हूँ मैराथन' पर राजनीति गरमा गई और प्रदेश सरकार ने लखनऊ में होने वाली मैराथन को अनुमति नहीं दी इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाये जाने का अरोप लगाया।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है.सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story