Hyundai ने कश्मीर पर भारत से पंगा ले लिया, भड़का गुस्सा, मोदी सरकार ने दक्षिण कोरिया के राजदूत को किया तलब

नई दिल्ली: कश्मीर को लेकर हुंडई पाकिस्तान के आधिकारिक पेज से पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद पर भारत ने सख्ती दिखाई है। मामले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी बात रखी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि हमने तथाकथित कश्मीर एकजुटता दिवस पर हुंडई पाकिस्तान द्वारा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट देखी थी। रविवार, 6 फरवरी 2022 को इस सोशल मीडिया पोस्ट के तुरंत बाद दक्षिण कोरिया के सियोल में हमारे राजदूत ने हुंडई मुख्यालय से संपर्क किया और स्पष्टीकरण मांगा। आपत्तिजनक पोस्ट बाद में हटा दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





