भारत

हैदराबाद: केसीआर के देशव्यापी दौरे के लिए टीआरएस खरीदेगा विमान

jantaserishta.com
30 Sept 2022 2:32 PM IST
हैदराबाद: केसीआर के देशव्यापी दौरे के लिए टीआरएस खरीदेगा विमान
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले सत्तारूढ़ टीआरएस पार्टी ने एक विमान खरीदने का फैसला किया है, ताकि वह विमान से देश भर का दौरा कर सकें। सूत्रों ने बताया कि करीब 80 करोड़ रुपये में एक छोटा विमान खरीदने का फैसला गुरुवार को लिया गया। इस विमान में 6-8 सीटों की क्षमता है।
सूत्रों के मुताबिक, केसीआर द्वारा राष्ट्रीय पार्टी की औपचारिक घोषणा के तुरंत बाद 5 अक्टूबर को विजय दशमी के मौके पर विमान का ऑर्डर दिया जाएगा।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस सुप्रीमो केंद्र में राष्ट्रीय विकल्प बनाने के अपने प्रयासों में विभिन्न विपक्षी शासित राज्यों का दौरा कर रहे हैं।
उन्होंने अपनी हालिया यात्राओं के दौरान महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु जैसे राज्यों का दौरा करने के लिए चार्टर्ड विमानों का इस्तेमाल किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story