भारत

पॉश इलाके में तेज रफ्तार BMW ने स्कूटर सवार को कुचला, देखकर निकल जाएगी आपकी चीख...

jantaserishta.com
7 July 2023 4:19 PM IST
पॉश इलाके में तेज रफ्तार BMW ने स्कूटर सवार को कुचला, देखकर निकल जाएगी आपकी चीख...
x
देखें वीडियो.
हैदराबाद: शहर के पॉश इलाके बंजारा हिल्स में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू की चपेट में आकर एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। आशंका जताई जा रही है कि बीएमडब्ल्यू चालक शराब के नशे में ड्राइव कर रहा था। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटर सवार शख्स को बीएमडब्ल्यू से कुछ दूर घसीटा भी गया। हादसे के बाद कार चला रहा शख्स मौके से फरार हो गया।
हादसे में घायल जी बाला चंद्र यादव को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। घायल ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सर्कल मैनेजर के रूप में काम करते हैं। वो घटना के वक्त ड्यूटी पर जा रहे थे। बंजारा हिल्स पुलिस ने दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और बीएमडब्ल्यू चलाने वाले शख्स की तलाश में जुट गई है।
हैरानी की बात यह है कि इस हादसे के तीन दिन पहले शहर के बाहरी इलाके बंदलागुडा जागीर में तेज रफ्तार कार ने सुबह सैर पर निकले लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने कार चला रहे एक 19 साल के छात्र को गिरफ्तार किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story