
हैदराबाद: हैदराबाद में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो नाबालिगों को शनिवार को हिरासत में लिया गया। इन दो नाबालिगों में एक प्रभावशाली नेता का बेटा बताया जा रहा है, ऐसे में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दबाव बढ़ा दिया है। राज्य में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है, क्योंकि भाजपा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने तब कार्रवाई की जब टीआरएस नेता व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के टी रामाराव ने कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई में देरी के विरूद्ध पुलिस महानिदेशक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





