भारत
2 ट्रांसजेंडर समेत 4 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
jantaserishta.com
21 Jun 2023 11:18 AM IST

x
मारने के लिए पत्थरों का इस्तेमाल किया।
हैदराबाद: हैदराबाद में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात दोहरे हत्याकांड के दो मामलों में दो ट्रांसजेंडर समेत चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि दोनों ही मामलों में हमलावरों ने पीड़ितों को मारने के लिए पत्थरों का इस्तेमाल किया।
तप्पाचबूतरा पुलिस थाना क्षेत्र में रात करीब 1 बजे 25 से 30 साल के बीच की उम्र के दो ट्रांसजेंडरों की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पीड़ितों को पत्थरों से मारा। पुलिस को चाकू के घाव भी मिले हैं। मृतकों की पहचान यूसुफ उर्फ डॉली और रियाज उर्फ सोफिया के रूप में हुई है। हैदराबाद दक्षिण पश्चिम क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त किरण खरे ने कहा कि प्रथम साक्ष्य से पता चलता है कि इसका कारण अवैध संबंध था।
उन्होंने कहा, हम संदिग्धों की पहचान कर रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं। एक अन्य घटना में, मैलारदेवपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के कट्टेदान इलाके में अज्ञात लोगों ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी।
Tagsहैदराबादहैदराबाद न्यूज़हैदराबाद पुलिसट्रांसजेंडरहत्याhyderabadhyderabad newshyderabad policetransgendermurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





