भारत
हैदराबाद बिल्डिंग हादसा: निर्माणाधीन इमारत का मालिक एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कॉन्ट्रैक्टर की तलाश जारी
jantaserishta.com
24 Aug 2026 4:47 PM IST

x
हैदराबाद: गाचीबोवली में दो दिन पहले निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो श्रमिकों की मौत होने के मामले में साइबराबाद पुलिस की ओर से निर्माणाधीन इमारत के मालिक सैयद साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने नियमों का उल्लंघन करते हुए 50 वर्ग गज के प्लॉट पर सात मंजिला इमारत बनाई थी।
सैयद साजिद को हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह देश से भागने की फिराक में था। अब पुलिस कॉन्ट्रैक्टर ख्वाजा मोइनुद्दीन की तलाश कर रही है। आरोपियों ने साइबराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (सीएमसी) की मंजूरी के बिना सात मंजिला इमारत का निर्माण शुरू किया था। उनके पास सिर्फ 38 वर्ग गज जमीन थी और इमारत बनाने के लिए उन्होंने बगल के नाले की 10 वर्ग गज जमीन पर कब्जा कर लिया था।
इस घटना में पास की एक इमारत को नुकसान पहुंचा था, जिसके मालिक की शिकायत पर रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में साजिद और ख्वाजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गचीबोवली के अंजैया नगर में बन रही इमारत शनिवार को ढह गई थी। इस हादसे में दो प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। मरने वालों की पहचान उमेश खरे और मोपथ के तौर पर हुई थी।
एक संयुक्त ऑपरेशन में निर्माणाधीन इमारत गिरने से क्षतिग्रस्त दूसरी बिल्डिंग अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स को साइबराबाद सिविक बॉडी और हैदराबाद डिजास्टर मैनेजमेंट एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (एचवाईडीआरएए) की ओर से गिरा दिया गया है।
सीएमसी अधिकारियों ने कहा कि इमारत बिना वैध परमिट के बनाई गई थी और इससे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा था। उन्होंने एचवाईडीआरएए से इसे गिराने का अनुरोध किया। सीएमसी कमिश्नर जी. श्रीजना ने रविवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए एक टाउन प्लानिंग अधिकारी को सस्पेंड कर दिया था। श्रीजना ने टाउन प्लानिंग विभाग को निर्देश दिया कि वे तुरंत अनधिकृत निर्माणों की पहचान करें और कार्रवाई करें।
अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे बिना मंजूरी या नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए उन ढांचों को गिरा दें जिनसे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा हो। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





