भारत
पार्किंग में सो रही बच्ची के ऊपर चढ़ाई कार, मौके पर हुईं मौत
jantaserishta.com
25 May 2023 12:51 PM IST

x
देखें लाइव वीडियो.
हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद के हयातनगर इलाके में एक कार ने पार्किं ग में सो रहे तीन साल की बच्ची को कुचल दिया। बच्ची के कार से कुचले जाने का भयानक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।
हयातनगर की टीचर्स कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में बुधवार को यह दर्दनाक हादसा हुआ। कार चला रहे हरि राम कृष्णा जमीन पर बच्ची को नहीं देख पाए और अपनी गाड़ी पार्क करते समय बच्ची के ऊपर चढ़ा दी। वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और उनकी पत्नी मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क विभाग में सब-इंस्पेक्टर के रूप में काम करती हैं। मृतक बच्ची की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है। उसका परिवार हाल ही में कर्नाटक से आया था।
पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां, जो अपार्टमेंट बिल्डिंग के पास एक निर्माण स्थल पर काम कर रही थी, दोपहर में उसे तेज गर्मी से बचाने के लिए पार्किं ग एरिया में ले आई। उसने बच्ची को जमीन पर सुला दिया। घर लौटे राम कृष्ण ने कार पार्क करते समय बच्ची को नोटिस नहीं किया। कार का अगला पहिया बच्ची के सिर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, राजू और कविता अपने सात साल के बेटे और तीन साल की बेटी के साथ आजीविका के लिए कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से हैदराबाद आ गए थे। दंपती मजदूर है।हयातनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Tagsहैदराबादहैदराबाद न्यूज़हैदराबाद पुलिसपार्किंगकारhyderabadhyderabad newshyderabad policeparkingcar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





