भारत
पति की शर्मनाक करतूत, पत्नी को 'गंदे काम' के लिए करता था मजबूर
jantaserishta.com
20 Nov 2025 1:03 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दर्ज हुई FIR.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार कर देने और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने ही पति मोहम्मद जहांगीर खां उर्फ अब्दुल्ला पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि पति उससे दहेज की डिमांड करता है, दोस्तों के साथ अनैतिक काम करवाता है और निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता है.
पीड़िता का आरोप है कि पति आए दिन उसे गंदी-गंदी गालियां देता है. छोटी-सी बात पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल देता है. महिला ने बताया कि पति देर रात नए-नए दोस्तों को कमरे पर बुलाता था और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देता था, जिसके बाद वह बेसुध हो जाती थी. होश खोने के बाद पति अब्दुल्ला अपने दोस्तों से पत्नी के साथ अनैतिक कार्य करवाता था. जब महिला ने इसका विरोध किया, तो पति ने अश्लील मैसेज भेजकर उसे निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे डाली.
पीड़िता ने यह भी कहा कि गर्भवती होने पर पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी. यह बच्चा मेरा नहीं है - कहकर उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाई गई. दवा के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई थी. आखिरकार परेशान होकर पीड़िता मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर पुलिस आयुक्त तक न्याय की गुहार लगाने पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए वजीरगंज थाना पुलिस ने पति मोहम्मद जहांगीर खां उर्फ अब्दुल्ला और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





