भारत

पत्नी की अश्लील फोटो रिश्तेदारों के पास पहुंची, फिर...जानें हैरान करने वाला मामला

jantaserishta.com
22 Oct 2022 3:40 PM IST
पत्नी की अश्लील फोटो रिश्तेदारों के पास पहुंची, फिर...जानें हैरान करने वाला मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

परिवार की लड़कियों की भी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
देहरादून: एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। आरोप है कि पति पुलिस कार्रवाई कराने पर परिवार की लड़कियों की भी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इधर, रायपुर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि एक महिला की शादी खटीमा के रोहित राना से हुई। शादी के बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। महिला ने बीते 15 जुलाई को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। लेकिन, बाद में महिला शिकायत सेल में दोनों के बीच समझौता हो गया।
आरोप है कि हाल में पति ने पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो उसके जीजा समेत कई रिश्तेदारों को भेज दी। इसके बाद से पीड़िता मानसिक तनाव में है। पुलिस ने आरोपी रोहित राना के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story