भारत

पति की हत्या: महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम जानकर कांप गई रूह

jantaserishta.com
20 March 2025 8:09 AM IST
पति की हत्या: महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम जानकर कांप गई रूह
x
फैली सनसनी.
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक धन्नालाल सैनी सब्जी बेचने का काम करता था. उसकी पत्नी गोपाली देवी पिछले पांच सालों से आरोपी दीनदयाल के साथ प्रेम संबंध में थी. धन्नालाल को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था.
15 मार्च 2025 को धन्नालाल अपनी पत्नी की सच्चाई जानने के लिए सागरनेर स्थित दीनदयाल की दुकान श्याम फैशन पर पहुंचा. उसने गोपाली और दीनदयाल को साथ देखा. इसी दौरान दोनों ने धन्नालाल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. दीनदयाल और गोपाली ने धन्नालाल को दुकान के ऊपर ले जाकर लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार किया. जब वह घायल होकर गिर पड़ा, तो रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी.
हत्या के बाद दोनों ने शव को प्लास्टिक की थैली में पैक किया और दीनदयाल की बाइक से रिंग रोड के पास भैरूजी मंदिर के जंगल में ले गए. वहां पहचान छिपाने के लिए शव पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी.
हत्या के बाद गोपाली देवी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भागने की योजना बना रही थी, लेकिन पुलिस ने मुहाना थाना क्षेत्र में तेजी से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story