भारत
पति का मर्डर: बीवी की बेवफाई का एक और सबूत मिला...देवर के प्यार में पड़ी
jantaserishta.com
19 July 2025 5:36 PM IST

x
जानें स्टोरी.
नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने भाभी और देवर के बीच के चैट्स को बरामद कर लिया है. इन चैट्स से रिश्तों की काली साजिश का सच सामने आ गया.
दक्षिण-पूर्व द्वारका में 35 साल के करण देव की हत्या उसकी पत्नी सुष्मिता देवी और भाई राहुल देव ने कर दी. 13 जुलाई को करन संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे. जिसके बाद पुलिस को शक गहराया और कई एंगल से जांच शुरू कर दी.
मर्डर का मामला तब और गहराया जब सुष्मिता ने करन के परिवार को सूचना दी थी कि उसे करंट लग गया है और बेहोश हो गया. करण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुष्मिता, राहुल और उसके पिता ने पोस्टमॉर्टम का विरोध किया, जिससे परिवार को शक हुआ और उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की.
करण के छोटे भाई कुनाल को भाभी (सुष्मिता) के मोबाइल में ऐसे चैट्स मिले जिसे देख वो चौंक गया. इन चैट्स ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. इन चैट में राहुल और सुष्मिता हत्या की प्लानिंग कर रहे थे. चैट में राहुल सुष्मिता को करण को ज्यादा दवा देने और इलेक्ट्रिक शॉक देने की सलाह देता है.
क्या-क्या चैट हुई थी?
सुष्मिता: देखो दवा खाकर मरने में कितना टाइम लगता है. तीन घंटे हो गए, न उल्टी हो रही है, न पॉटी, कुछ नहीं. मरा भी नहीं है.
राहुल: अगर कुछ और समझ नहीं आ रहा, तो करंट दे दो.
सुष्मिता: कैसे बांधूं उसे करंट देने के लिए?
राहुल: टेप से बांधो.
सुष्मिता: सांस बहुत धीरे चल रही है.
राहुल: जितनी दवा है सब दे दो.
सुष्मिता: मुंह नहीं खुल रहा, पानी डाल सकती हूँ, पर दवा नहीं दे पा रही. तुम आ जाओ, मिलकर कोशिश करते हैं.
पुलिस ने इन चैट्स के सामने आने के बाद सुष्मिता और करण को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है और साथ में ही और सबूत जुटाए जा रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





