भारत
पति के दोस्तों ने बनाया हवस का शिकार, महिला को ऐसे फंसाया
jantaserishta.com
17 Sept 2023 2:59 PM IST

x
DEMO PIC
तुम्हारे पति और घर पर काला जादू हुआ है.
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में घर में वास्तु दोष और परेशानियां दूर करने का झांसा देकर पांच लोगों ने एक महिला के साथ कई बार रेप किया. जब यह मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने छानबीन की. पुलिस का कहना है कि मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी आरोपी पीड़िता के पति के दोस्त हैं.
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला से कहा था कि उसके घर में और उसके पति पर किसी ने जादू कर दिया है. इसी वजह से घर में परेशानियां हैं. इनसे निजात पाने के लिए कुछ अनुष्ठान कराने होंगे. इसके बाद आरोपी अप्रैल 2018 से महिला के घर जाने लगे. जब महिला अकेली घर पर होती थी, तब आरोपी वहां काला जादू करने का ड्रामा करते थे. इस दौरान वे महिला को 'पंचामृत' कहकर नशीला पेय पिला देते थे और फिर रेप करते थे.
आरोपियों ने महिला से उसके घर पर तंत्र-मंत्र अनुष्ठान करने के लिए सोना और पैसा भी लिया. आरोपियों ने महिला से कहा कि इस अनुष्ठान से उसके घर में शांति और समृद्धि होगी, साथ ही उसके पति की सरकारी नौकरी लग जाएगी. इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ 2019 में ठाणे के येऊर जंगल में, कांदिवली में मुख्य आरोपी के ठिकाने पर और लोनावाला के एक रिसॉर्ट में बुलाकर कई बार रेप किया. महिला से 2.10 लाख रुपये और सोना भी ले लिया.
बीते दिनों महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रवींद्र भाटे, दिलीप गायकवाड़, गौरव साल्वी, महेंद्र कुमावत और गणेश कदम को गिरफ्तार कर लिया. तलासरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विजय मुतादक ने कहा कि इस मामले में हम यह पता लगा रहे हैं कि क्या पांचों आरोपियों ने और भी ऐसी घटनाएं की हैं. पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि पांचों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. सभी पर कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





