भारत
पति का दोस्त निकला दरिंदा, पत्नी के नहाते समय फोटो क्लिक किए, फिर...
jantaserishta.com
13 March 2024 8:32 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
एटा: एटा में घर आकर दोस्त की पत्नी के नहाते समय फोटो खींच लिए। अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना रिजोर के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि विशुन दयाल यादव निवासी थाना रिजोर क्षेत्र, पति का दोस्त है। घर पर आना-जाना है। आरोप है कि कुछ दिन पहले विशुन घर आया और नहाते समय फोटो खींच लिए।
पीड़िता को फोटो दिखाकर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने इनकार कर दिया। आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। फोटो वायरल होने के बाद गांव में बदनामी हो रही है, जिससे पीड़िता परेशान है। रिजोर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खिलाने का लालच देकर दरिंदगी
एटा में छह वर्षीय मासूम को खिलाने का लालच देकर दरिंदगी की। रोने-चीखने की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीण भी पहुंच गए। आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मासूम के पिता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मासूम का मेडिकल कराया गया है। थाना सकरौली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार दोपहर को छह वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि मनोज शर्मा पुत्र निरोत्तम शर्मा निवासी लालपुर थाना सकरौली मासूम को खिलाने के बहाने पानी की टंकी के पास ले गया।
आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी की। चीख सुनकर घरवाले पहुंच गए और ग्रामीण भी आ गए। आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। जानकारी पुलिस को दी गई। एसओ नरेश जादौन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सकरौली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ जलेसर, कृष्णमुरारी दोहरे, ने कहा कि जानकारी मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





