भारत
पति के दोस्त ने ही महिला को बनाया हवस का शिकार, नवविवाहित का अश्लील वीडियो भी किया रिकॉर्ड
jantaserishta.com
21 Jan 2025 9:21 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही से रेप और ब्लैकमेल के आरोप में एक 21 साल के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 19 वर्षीय नवविवाहित ने 2 जनवरी को जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी.
पुलिस के मुताबिर यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने मायके गई हुई थी. छत पर नहाने के दौरान महिला के पति के दोस्त सावन कुमार ने उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने उस वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. सावन ने महिला का यौन शोषण किया और कई बार उससे पैसे भी वसूले.
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मंगालिक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उसे वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार शोषण कर रहा था. पुलिस ने आरोपी को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच जारी है. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने पीड़िता से कितनी रकम वसूली है और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं.
पुलिस ने कहा कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने राहत की सांस ली है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





