भारत

पति के दोस्त ने बनाया हवस का शिकार, महिला का अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड

jantaserishta.com
20 Jun 2024 5:00 PM IST
पति के दोस्त ने बनाया हवस का शिकार, महिला का अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड
x

सांकेतिक तस्वीर

लगातार दुष्कर्म करता रहा।
अलवर: पति के दोस्त ने पहले उसकी पत्नी की अश्लील वीडियो बनाई और उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलवर के रैणी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि उसके पति ने वर्ष 2021 में रामगढ़ निवासी पुरषोत्तम शर्मा पुत्र कन्हैयालाल शर्मा के घर मिस्त्री का काम किया था। इस दौरान उसके पति ओर आरोपी के बीच घनिष्ठ संबंध बन
गए।
अक्टूबर 2023 में पुरषोत्तम शर्मा उनके घर पर निमंत्रण पत्र देने के लिए आया। उस दौरान पीडि़ता का पति घर पर नहीं था। शाम को देरी होने की वजह से वह पीड़िता के घर पर रुक गया। पीड़िता जब रात को सोने के लिए अपने कमरे में चली गई तो मौका देखकर आरोपी उसके कमरे के अंदर आ गया और जबरदस्ती दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। उसने धमकी देते हुए कहा कि इस बारे में किसी को बताया तो अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। उसने पति और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बार बार वीडियो वायरल करने, पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। शिकायत में बताया कि इसके बाद 11 दिसंबर 2023 को पुनः वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मंडावर के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। 31 दिसंबर 2023 को पुरषोत्तम शर्मा उसके घर पर आया और धमकी देकर फिर दुष्कर्म किया।
आरोपी पुरषोत्तम शर्मा ने 19 मई 2024 को धमकी दी कि अलवर चल नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। वह डर के कारण में अलवर चली गई। आरोपी उसे एक मकान में ले गया। उसने 19 मई व 22 मई 2024 को फिर दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता के परिवारजनों ने गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज करवा दी थी। पुलिस ने अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story