भारत
पति की मौत, सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, एक साथ उठीं अर्थी और जलीं चिताएं
jantaserishta.com
10 Sept 2024 5:33 PM IST

x
शव यात्रा एक साथ निकाली.
नई दिल्ली: आपको हिंदी फिल्म के एक गाने की लाइन याद होगी "यूं जिएं मरेंगे साथ कि दुनिया याद करेगी"। कुछ ऐसा ही अनोखे प्रेम का मामला छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के भदेसर गांव से निकल कर सामने आया है। यहां रहने वाले 85 वर्षीय ततुरा राजपूत की मौत के कुछ ही मिनटों बाद पत्नी जमनी बाई ने अपने प्राण त्याग दिए। जमनी बाई की उम्र 80 वर्ष की थी।
जानकारी के अनुसार भदेसर गांव में रहने वाले 85 साल के ततुरा राजपूत ने सोमवार की दोपहर अपने जीवन की अंतिम सांस ली। जमनी बाई जो पैरों से दिव्यांग थीं, लकड़ी के सहारे अपने पति के पास पहुंची और जगाने का प्रयास करने लगीं। काफी देर जगाने के बाद जमनी बाई को इस बात का अहसास हो गया की उनके पति अब इस दुनिया ने नहीं रहे।
इससे पहले कि जमनी बाई संभल पाती, वह जमीन पर गिर गईं। परिवार के लोग जमनी बाई को उठाने पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार के सदस्य जोधन सिंह राजपूत ने बताया कि जमनी बाई जब जीवित थी तब वह अपने बच्चों से कहा करती थीं कि मुझे अपने पति के साथ सती होना है। अगर भगवान ने मुझे नहीं बुलाया तो तुम लोग मुझे मेरे पति के साथ सती कर देना। गांव के लोगों के अलावा जितने लोगों ने भी इस घटना को सुना सब हैरान रह गए। गांव के लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सैकड़ों वर्ष पूर्व हुआ करती थी जब सती प्रथा का चलन था या महिलाएं अपने आप ही अपने पति के वियोग में प्राण त्याग दिया करती थीं। यह घटना अपने आप में अद्वितीय है।
बुजर्ग पति पत्नी के एक प्राण निकलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी शव यात्रा एक साथ निकाली। बड़ी संख्या में गांव के लोगों के अलावा आसपास के लोग भी शव यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद शमशान में एक ही चिता पर पति-पत्नी के शव जलाए गए जिसे देख लोगों की आंखे नम हो उठी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





