भारत
पति की मौत: दूसरी शादी से पहले महिला के साथ ये क्या हुआ? मचा कोहराम
jantaserishta.com
28 Jan 2025 8:39 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में एक महिला के पति की तीन महीने पहले मौत हो गई। उसके पति की मौत हुई तो वह गर्भवती थी। पति की मौत के बाद महिला दूसरी शादी करने एक नई जिंदगी की शुरुआत करना चाहती थी। महिला पहले पति की निशानी मिटा देना चाहती थी, इसके लिए वह अबॉर्शन कराने अस्पताल पहुंची। अस्पताल में ऑपरेशन के लिए दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी जब महिला के घर वालों को हुई उन्होंने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
न्यूज-18 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा मामला थाना बसई मुहम्मदपुर क्षेत्र के गांव अमृतपुर का है। यहां की रहने वाली करिश्मा उर्फ गुड़िया (25) के पति सनी की तीन महीने पहले मौत हो चुकी है। करिश्मा अपने मां बनने वाली थी, उससे पहले ही उसके पति ने दुनिया छोड़ दी थी। पति की मौत से दुखी करिश्मा ने दूसरी शादी करने का फैसला किया था। करिश्मा अबार्शन करवाना चाहती थी। करिश्मा की मां ने बताया कि उसकी बेटी तीन महीने की गर्भवती थी। उसके मकान में एक डॉक्टर किराए पर रहता था। बेटी उस डॉक्टर के पास भी गई थी। बेटी अबॉर्शन के लिए अस्पताल पहुंची, जहां उसकी ऑपरेशन के दौरान आलत बिगड़ गई।
करिश्मा को तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि अगर परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाएगी तो कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





