भारत

गांव में मिला पति का शव, पास में थी महिला की भी लाश, साथ में दिखा जहर, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
16 Oct 2021 2:28 PM IST
गांव में मिला पति का शव, पास में थी महिला की भी लाश, साथ में दिखा जहर, जानिए पूरा मामला
x
एक चौंकाने वाली खबर आ रही है.

देवघर: झारखंड से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है जहां संद‍ि‍ग्ध हालत में एक कपल का शव म‍िला. देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के गादी जमुआ गांव से थोड़ी दूर पर दो शव बरामद किए गए हैं. इनमें एक युवक और एक महिला का शव है.

शव के पास से एक खाली जहर की शीशी मिली है. प्रेम-प्रसंग में जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है. मृतक युवक पास के ही गांव का रमेश दास है ज‍िसकी पहचान युवक की पत्नी ने की. मृतक महिला का पहचान नहीं हो सकी है.
मृतक की पत्नी ने बताया कि घर में पत‍ि ने बोला था क‍ि काम करने जा रहे हैं, उसके बाद दूसरे दिन सुबह गाय चरा रहे लोगों ने शव को देखा. उसके बाद इसकी खबर पूरे गांव में फैल गई और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर देवघर के एसडीपीओ भी पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story