भारत

केला बाग में दबा पति का शव, पत्नी-प्रेमी की जोड़ी ने रचा पति हत्या का षड्यंत्र

SHIDDHANT
6 Jun 2026 8:41 PM IST
केला बाग में दबा पति का शव, पत्नी-प्रेमी की जोड़ी ने रचा पति हत्या का षड्यंत्र
x
प्यार और धोखे की खौफनाक कहानी
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: यूपी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को केले के बाग में दफना दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के मानपुर मलिकापुर निवासी सत्यवीर ने 6 मार्च को अपने भाई ओमकार की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि ओमकार 23 फरवरी को तारीख पर गया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा।


4 जून को परिजनों ने पुलिस को आशंका जताई कि ओमकार का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है। इसके बाद मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी नन्हे, निवासी लिंथरा थाना कांट पर शक जताया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। जांच में सामने आया कि पत्नी ने पहले अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज की थी और बाद में पति की हत्या की साजिश रची।आरोपियों ने हत्या के बाद शव को केले के बाग में दफना दिया था। पुलिस अब पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश का माहौल है।
Next Story