भारत

पति का आरोप: मुझे नीचा द‍िखाने के ल‍िए दूसरे लड़कों से बनाती है संबंध, दे दी जान

jantaserishta.com
20 Oct 2021 1:05 PM IST
पति का आरोप: मुझे नीचा द‍िखाने के ल‍िए दूसरे लड़कों से बनाती है संबंध, दे दी जान
x
उसमें जो कहा गया, वह बहुत शॉक्ड कर देने वाला था.

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरेया ज‍िले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है जहां एक युवक ने सुसाइड से पहले अपना वीड‍ियो बनाया, उसमें जो कहा गया, वह बहुत शॉक्ड कर देने वाला था.

औरैया जिले के ब्रह्मनगर में 24 साल के युवक द्वारा आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया गया जिसमें उसने अपनी पत्नी एवं सास को परेशान करने एवं उनके द्वारा पैसा लिए जाने की बात कही. यह वीडियो वायरल हो गया है. 24 साल के ऋषभ की शादी औरेया कोतवाली क्षेत्र में 2020 में हुई थी.
ऋषभ ने आत्महत्या फांसी लगाकर की लेक‍िन उससे पहले मोबाइल से एक वीडियो बनाया गया. उस वीड‍ियो में उसने कहा, "उसकी पत्नी के अन्य लड़कों से शार‍ीर‍िक संबंध हैं. वह मुझे नीचा द‍िखाने के ल‍िए ऐसा करती है. सास ने भी दो शादी की और दोनों पत‍ि को मरवा द‍िया. ये स‍िगरेट और शराब पीते हैं. पैसों के ल‍िए प्रताड़‍ित करती हैं. इनकी वजह से मेरे ऊपर 7 लाख रुपये का कर्जा हो गया. ऐसा क‍िसी दूसरे के साथ न हो, इसल‍िए सुसाइड कर रहा हूं."
उसके बाद ऋषभ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी जानकारी घरवालों ने पुलिस को दी. तत्काल पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. ऋषभ के घरवालों ने पत्नी एवं सास पर कार्यवाही करने की बात कही.
पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का परिजनों ने आरोप लगाया. परिजनों ने पोस्टमॉर्टम होने के बाद एंबुलेंस से शव लेकर कोतवाली औरेया पहुंचकर कार्यवाही की मांग की. पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज क‍िया और जांच में जुट गई. पुल‍िस आगे की वैधानिक कार्यवाही की बात करती नजर आई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story