भारत

उजागर हुई पति की घिनौनी करतूत, दोस्तों को दिया पत्नी का मोबाइल नंबर, फिर...

jantaserishta.com
8 Sept 2022 4:58 PM IST
उजागर हुई पति की घिनौनी करतूत, दोस्तों को दिया पत्नी का मोबाइल नंबर, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया।
कानपुर: कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे और विश्वास पर टिका होता है। इस रिश्ते में महिला या पुरुष दोनों में से किसी का भी विश्वास टूटता है तो यह रिश्ता तिनके की तरह बिखरने में देर नहीं लगता। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के कानपुर जिले से सामने आया है। चकेरी थाने में एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया। मुकदमे में महिला ने जो बातें लिखाईं उसे पढ़कर पुलिस वालों के भी होश फाख्ता हो गए। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि एक पति इस तरह भी कर सकता है।
मामला चकेरी थाने का है। यहां एक पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से पति की शिकायत की। महिला ने बताया कि उसकी शादी 26 नवम्बर 2021 को हुई थी। उसमें 15 लाख खर्च किए गए। 28 दिसम्बर 2021 को ससुराल वालों ने जेवर और कपड़े छीन लिए और उसे घर से निकाल दिया। चकेरी थाने में दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी। अब पीड़िता ने आरोप लगाया कि दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस लेने के लिए पति और ससुराल वाले दबाव बना रहे हैं।
ऐसे में उसका मोबाइल नम्बर 30 अलग-अलग लोगों को बांट दिया गया है। वे अश्लील फोटो और मैसेज भेजते हैं। पीड़िता के मुताबिक उसने इस मामले में 23 व 25 जुलाई, 2,8 व 17 अगस्त को अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है। थानेदार को एफआईआर दर्ज कर आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story