भारत

पति, पत्नी और वो...जहर का इस्तेमाल, फिर...

jantaserishta.com
23 Nov 2025 8:08 AM IST
पति, पत्नी और वो...जहर का इस्तेमाल, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें स्टोरी.
अमरोहा: पति-पत्नी और वो के चक्कर में अक्सर खौफनाक साजिशें और जघन्य अपराधों की कहानियां सामने आ रही हैं। लेकिन यूपी के अमरोहा से ऐसे ही नाजायज रिश्तों से उपजी कुछ अलग कहानी सामने आई है। यहां एक पत्नी को उसके प्रेमी ने पति के लिए जहर लाकर दिया। पत्नी ने जहर पति को देने की बजाए खुद ही खा लिया। जहर खाने से शादीशुदा महिला की मौत के बाद उसके प्रेमी का खेल खुल गया। पति ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। कहा जा रहा है कि महिला प्रेमी द्वारा शादी के लिए दबाव बनाए जाने से तंग आ गई थी। रोज-रोज बनाए जा रहे दबाव से तंग आकर उसने खुद ही जहर का सेवन कर लिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी मजदूर के मुताबिक उसकी पत्नी का गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मजदूर का कहना है कि उसे रास्ते से हटाने को प्रेमी ने उसकी पत्नी को जहर लाकर दिया था। आरोप के मुताबिक वह युवक दबाव बना रहा था कि पति को रास्ते से हटाने के बाद दोनों आराम से शादी कर लेंगे। पत्नी इस ब्लैकमेलिंग से परेशान थी। मजदूर का कहना है कि पत्नी ने 18 नवंबर को दिन में सुबह दस बजे कीटनाशक का सेवन किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
सैदनगली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार रात 30 वर्षीया पत्नी की मौत हो गई। मजदूर ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर उमेश पुत्र किशनलाल निवासी हुसैनपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
मामले की जानकारी लगते ही शुक्रवार शाम पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव निवासी महिला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बेटी की मौत के जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बताया जा रहा है कि गांव निवासी मजदूर पंजाब में मजदूरी करने गया था। इस दौरान फाजिल्का निवासी महिला से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story