भारत

पति, पत्नी और वो..नहीं सुना होगा ऐसा मामला, पहुंच गया थाना

jantaserishta.com
29 April 2024 3:56 AM GMT
पति, पत्नी और वो..नहीं सुना होगा ऐसा मामला, पहुंच गया थाना
x

सांकेतिक तस्वीर

दोंनों को बराबर खर्चा देता है।
आगरा: आगरा में पुलिस के पास काउंसलिंग के लिए एक केस आया। पत्नी बाहरवाली से परेशान है। पति ने घर पर समय देना कम किया तो पत्नी को शक हुआ। छानबीन की तो राज खुल गया। पति बाहरवाली के चक्कर में था। पति ने भी कबूल किया। वह दोनों में से किसी को नहीं छोड़ना चाहता। मामला पुलिस के पास आया था। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग चल रही है। पति ने कहा कि पत्नी को सब बता दिया था और उसकी मर्जी से ही दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है।
बताया गया कि एत्मादुद्दौला क्षेत्र निवासी युवती की शादी चार साल पहले ट्रांसयमुना निवासी युवक से हुई थी। दो बच्चे हैं। पति प्राइवेट नौकरी करता है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसे शादी के दो साल बाद पता चला कि पति का चक्कर है। युवती खंदौली क्षेत्र की निवासी है। पति के लिए पहले उस युवती का रिश्ता आया था। दोनों की शादी नहीं हुई। उस दौरान दोनों की बातचीत होती थी। युवती की भी दूसरी जगह शादी हो गई थी। दोनों शादी के बाद फिर से मिले। दोस्ती गहरी हो गई। चोरी छिपे कोर्ट मैरिज कर ली।
जानकारी पर पत्नी के होश उड़ गए। उसने हालात से समझौता किया। पति से कहा कि वह बाहरवाली भी रख सकता है। उसके बच्चों का खर्चा उठाता रहेगा। वह बच्चों के भविष्य के लिए हालात से समझौता कर रही है। पति तैयार हो गया। पति ने घर के पास ही किराए के मकान में बाहरवाली को रख दिया। बाहरवाली के साथ समय अधिक बिताने पर बात बिगड़ी। मामला पुलिस तक आया। पति का कहना है कि उसने पत्नी को बता दिया था कि उसने एक और शादी कर ली है। पत्नी की मर्जी से ही दूसरी वाली को घर के पास रखा। दोंनों को बराबर खर्चा देता है। समय भी देता है। पत्नी इसी बात पर बवाल कर रही है।
Next Story