भारत

पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत, रात में परिवार ने खाए थे नूडल्स

jantaserishta.com
17 Oct 2026 10:50 AM IST
पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत, रात में परिवार ने खाए थे नूडल्स
x
घटनास्थल पर भीड़.
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मरने वालों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव का है. पुलिस को 17 अक्टूबर 2026 की सुबह परिवार के पांच सदस्यों की मौत की सूचना मिली. शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.
मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और तीन साल के बेटे साक्षात के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी, एंबुलेंस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल का फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया है. वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पांचों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने रात में नूडल्स खाए थे. आसपास के लोगों और मृतक महेश की मां ने पुलिस को यह जानकारी दी है. इसके बाद से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पांचों की मौत किस वजह से हुई.
पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story