भारत

पति गया जेल, साली आई जीजा के करीब, फिर...

jantaserishta.com
4 Aug 2022 9:03 AM IST
पति गया जेल, साली आई जीजा के करीब, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जिसके बाद से पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट हुई.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के मुरादनगर की शीतल पुरी कॉलोनी में रहने वाले 23 साल का कासिम 5 दिन पहले अचानक घर से गायब हो गया. परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बुधवार कासिम का परिवार अचानक थाने पहुंचा और कासिम के साढ़ू और उसके अन्य साथी पर हत्या का शक जताया. जिसके बाद से पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट हुई.

इस पूरे मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि बीती 30 तारीख को कासिम की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को उसके परिवार द्वारा दी गई थी. जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. बुधवार कासिम का परिवार थाना मुरादनगर पहुंचा और उन्होंने शिकायत दी कि कासिम की हत्या उसके साढू रुखसाद और उसके साथी वकील द्वारा की गई है. जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी. लेकिन अचानक दोनों आरोपी खुद ही सरेंडर करने मुरादनगर थाने पहुंच गए.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. फिर दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कासिम का शव सलेमाबाद के जंगलों से बरामद किया. एएसपी आकाश पटेल ने बताया मृतक कासिम का साढू रुखसाद कुछ दिन पहले जेल में था. इस दौरान कासिफ के अपने साढू की पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे. साथ ही कासिम ने उसकी सात महीने की बेटी की भी हत्या कर दी थी. जिसकी वजह से वह उससे रंजिश रखता था. फिर उसने अपने साथी वकील के साथ मिलकर कासिम की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story