भारत

पति गया जेल, पत्नी को ऐसे दिया धोखा

jantaserishta.com
28 Aug 2022 2:56 PM IST
पति गया जेल, पत्नी को ऐसे दिया धोखा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

आगरा: आगरा में रुनकता (सिकंदरा) निवासी एक युवक ने बटेश्वर (बाह) में यमुना पुल से धक्का देकर पत्नी की हत्या का प्रयास किया। आए दिन झगड़े से परेशान था। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने पति को पकड़ लिया। उसे फिरोजाबाद पुलिस के सुपुर्द किया है।

सिरसागंज के नगला मदारी (फिरोजाबाद) निवासी संतोषी की शादी आठ वर्ष पहले खुशालपुर, नारखी (फिरोजाबाद) निवासी अरविंद से हुई थी। अरविंद परिवार के साथ सिकंदरा के रुनकता इलाके में किराए पर रहता है। दो बच्चे हैं। शुक्रवार को झगड़ा हुआ था।
विवाहिता के भाई चंद्रकात ने पुलिस को बताया कि अरविंद ने संतोषी को बटेश्वर दर्शन के बहाने बाइक पर साथ ले गया था। वहां यमुना पुल से उसे नीचे धक्का दे दिया। अरविंद घर लौट आया। संतोषी बच गई। वह जहां गिरी थी वहां पानी कम था। किनारे खड़े लोगों ने बाहर निकाल लिया। संतोषी ने घटना की जानकारी दी। मायकेवालों ने 112 नंबर पर सूचना दी।
इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपित पति को पकड़ा था। परिजन बता रहे हैं कि उन्होंने फिरोजाबाद में तहरीर दी थी। वहां मुकदमा दर्ज है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story