भारत

पति को रास्ते से हटाया, नौकरी के लालच में पत्नी ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
20 Dec 2022 10:32 AM IST
पति को रास्ते से हटाया, नौकरी के लालच में पत्नी ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट:आजतक

रेल स्वास्थ्यकर्मी का शव मिला था.
धनबाद: झारखंड के धनबाद में दो दिन पहले रेल स्वास्थ्यकर्मी रामचंद्र यादव का शव मिला था. शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी. पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. मामले में पुलिस ने मृतक रामचंद्र की पत्नी और उसके एक परिचित दोस्त पिंटू कुमार साव को गिरफ्तार किया है.
हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि अनुकंपा पर मिलने वाली नौकरी के लालच में पत्नी ने अपने परिचित के साथ षड्यंत्र रच कर पति की हत्या करवा दी.
बरवाअड्डा थाने में मीडिया से बात करते हुए डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि दो दिन पहले रेल स्वास्थ्यकर्मी का शव मुर्राडीह जोरिया के समीप बरामद किया गया था. पुलिस ने पूरे मामले में जब तहकीकात की तो पता चला कि पूरे घटनाक्रम के लिए मृतक की पत्नी ही षड्यंत्रकारी है. उसी ने दोस्त पिंटू के सहयोग से पति को रास्ते से हटवाया है.
11 दिसम्बर को रामचंद्र यादव ड्यूटी के लिए गोमो निकला था. लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं गया. इस बीच 11 दिसंबर को ही पिंटू ने उसे शराब पिलाकर कर उसकी हत्या कर दी. बाद में 14 दिसंबर को उसकी पत्नी ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट बैंक मोड़ थाने में दर्ज कराई. पुलिस के सामने पत्नी ने ऐसा दिखाया जैसे वह पति के लिए काफी चिंतित है. उसके बाद 17 दिसंबर को रामचंद्र का शव पुलिस ने बरामद किया. मृतक की पत्नी और पिंटू के मोबाइल पर हुए कॉल डिटेल और दोनों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि पत्नी उसे रास्ते से हटा कर उसकी नौकरी को अनुकंपा के आधार पर स्वयं हथियाना चाहती थी. यही वजह है कि उसने अपने परिचित के साथ मिलकर साजिश रची और पति का काम तमाम करवा दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story