भारत
घर पर नहीं था पति, पत्नी ने बेटे को उतारा मौत के घाट, सन्न कर देने वाली वारदात
jantaserishta.com
30 July 2023 1:40 PM IST

x
कपड़े सुखाने की रस्सी से बांधकर मौत के उतार दिया.
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में रविवार सुबह दिल दहलाने वाली एक खबर सामने आई. यहां एक मां ने अपने 14 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी मां 5 सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी. सूचना मिलने पर आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
मृतक के पिता दीपक पारीख ने अम्बामाता पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि हत्या के वक्त वह पत्नी मनीषा और बेटे पुरजन्य को छोड़कर मॉर्निंग वॉक पर गया था. तभी मानसिक रूप से परेशान चल रही पत्नी ने बेटे को कपड़े सुखाने की रस्सी से बांधकर मौत के उतार दिया. जब वापस आया तो घर के गेट अंदर से बंद थे. पडोसियों की मदद से परिजन बालकनी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो मनीषा आराम से बैठी हुई थी. महिला से थोड़ा दूर ही बेड पर बेटे का शव पड़ा था, जिसके गले पर भी कई निशान थे. बेड के पास 2 रस्सियों के टुकड़े भी पड़े हुए थे.
मौके पर पहुंचे अंबामाता थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित समेत पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. महिला का 2018 से मानसिक दिक्कतों के चलते अस्पताल में भी इलाज चल रहा था. इस मामले पर फिलहाल मृतक के परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे है. मृतक पुरजन्य पारीख (वैष्णव) का 3 दिन पहले ही बर्थडे था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





