भारत
हथौड़े से कर दी थी पति की हत्या, पत्नी को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
jantaserishta.com
21 Jun 2023 5:12 PM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला.
रांची: रांची के अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन की अदालत ने पति की हत्या की आरोपी पत्नी को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। वारदात रांची के रातू थाना क्षेत्र में हुई थी। मरियानुस टोप्पो और उनकी पत्नी मरियम के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 14 मई 2019 को मरियानुस टोप्पो शराब के नशे में झगड़ा कर रहा था, तब पत्नी ने हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक के भाई की पत्नी सुषमा लकड़ा ने इस वारदात को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी।
अदालत में इस केस की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाहों को पेश किया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए हथौड़े सहित कई साक्ष्य मौके से जुटाए थे। गवाहों और सबूतों के आधार पर अदालत ने मरियम टोप्पो को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





