होटल में प्रेमिका के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा था पति, तभी पत्नी की हुई एंट्री, जानिए फिर क्या हुआ

DEMOPIC
यूपी के बलिया में होटल में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहे एक युवक को एंटी रोमियो दल के साथ पहुंची पत्नी ने सबक सिखाया। पति को पीटते हुए उभाव थाने ले गई। इस दौरान अफरातफरी का फायदा उठाकर प्रेमिका भाग गई।
बताया जाता है कि रविवार को एक विवाहित युवक अपनी प्रेमिका के साथ बेल्थरारोड नगर स्थित होटल में आकर ठहरा था। युवक की इस हरकत की भनक कहीं से उसकी पत्नी को लग गई। अपने पति को रंगे हाथों पकड़ने की नियत से वह एंटी रोमियो दल के साथ होटल पर पहुंच गई।
उसने बाहर अपने पति की बाइक खड़ी देखी और उसी पर बैठकर इंतजार करने लगी। कुछ ही देर बाद उसका पति, प्रेमिका के साथ आता दिखाई पड़ा। यह देखते ही पत्नी गुस्से से लाल-पीली हो गई और चप्पल लेकर पति पर टूट पड़ी। इस दौरान प्रेमिका को भी गुस्से का शिकार होना पड़ा। हालांकि अफरातफरी के बीच वह भागने में कामयाब हो गई।
पति की पिटाई करते हुए पत्नी उसे लेकर सीयर पुलिस चौकी आई। वहां सीओ के हस्तक्षेप पर उसे थाने भेज दिया गया। सीओ रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि उन्होंने हस्तक्षेप कर मामले को थाने पर भेज दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





