भारत

प्रेग्नेंट पत्नी से संबंध बनाना चाहता था पति, मिली ऐसी सजा पुलिस तक पहुंचा मामला

jantaserishta.com
22 Feb 2021 9:47 AM IST
प्रेग्नेंट पत्नी से संबंध बनाना चाहता था पति, मिली ऐसी सजा पुलिस तक पहुंचा मामला
x

DEMO PIC

ये मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

ईरोड: तमिलनाडु के ईरोड में एक सनसनीखेज वारदात हो गई. दरअसल यहां 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी ने अपने पति को इसलिए मार दिया क्योंकि वह उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता था. बार-बार दबाव डालने के बाद पत्नी को गुस्सा आ गया और उसने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. ये मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

बता दें कि पति की हत्या करने के बाद आरोपी महिला ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने पति को खाने में कीटनाशक मिलाकर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
जान लें कि आरोपी महिला का नाम मैथिली है. उसकी शादी पीड़ित नंद कुमार के साथ 8 महीने पहले ही हुई थी. पांच महीने पहले महिला प्रेग्नेंट हो गई थी.
गौरतलब है कि नंद कुमार खेती का काम करता था. नंद कुमार की मैथिली से शादी दूसरी थी. आरोप के मुताबिक, 5 महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद नंद कुमार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था. जब मैथिली ने उसकी बात नहीं मानी तो नंद कुमार उसे टॉर्चर करने लगा.
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बीते 28 जनवरी को आरोपी महिला ने अपने पति को खाने में कीटनाशक मिलाकर दे दिया. जिसके बाद 3 दिन बाद 31 जनवरी को पीड़ित को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. फिर 16 दिन इलाज चलने के बाद नंद कुमार की मौत हो गई.
इस मामले पर अधियुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एस. रवि ने कहा कि नंद कुमार ने 15 फरवरी को अस्पताल में आखिरी सांस ली. जिसके बाद अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी. फिर बीते शुक्रवार को आरोपी महिला मैथिली ने सरेंडर कर दिया. इसके बाद कोर्ट ने मैथिली को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story