भारत

घिनौनी करतूत: पत्नी के निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड करता था पति, कर दिया शेयर

jantaserishta.com
29 Aug 2023 12:17 PM IST
घिनौनी करतूत: पत्नी के निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड करता था पति, कर दिया शेयर
x

DEMO PIC 

वीडियो ससुर और साले को भी वॉट्सऐप कर दिए।
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक पति ने अपनी पत्नी संग बिताए निजी पलों के वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिए। उसने वीडियो ससुर और साले को भी वॉट्सऐप कर दिए। आरोपी ने घर में चुपके से सीसीटीवी कैमरे लगवाकर वीडियो रिकॉर्ड किए थे। महिला ने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया है।
खंडवा जिले के मांधाता थाने में दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसके पति ने उसके कुछ अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके पिता और भाई को भेज दिए। महिला पति से विवाद होने की वजह से कुछ समय से मायके में रह रही थी। महिला ने अपने पति के खिलाफ कुछ समय पहले दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया था। समझौता हो जाने के चलते वह वापस से पति के साथ रहने लगी थी। इसी बीच पति ने घर के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया था।
कुछ दिन बाद फिर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो महिला मायके आकर रहने लगी। 9 अगस्त को उसके घर में लगे सीसीटीवी से रिकॉर्ड हुए निजी वीडियो उसके पति मेहताब ने अपने ससुर और साले सहित महिला के परिवार के अन्य लोगों के मोबाइल पर भेज दिए। इसके बाद महिला ने मांधाता थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खंडवा एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच में विवाद की स्थिति बनी इसके बाद पति ने कुछ आपत्तिजनक वीडियो पत्नी के परिजन मायके वालों को भेज दिए थे। पत्नी की ओर से थाने में शिकायत की गई है, इसके बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। आइटी एक्ट के तहत इसमें कार्रवाई की जा रही है। दोनों के बीच परिस्थितियों जब सामान्य थी उसे समय के ये वीडियो है, जिससे अब विवाद के बाद महिला के परिजन भेजे गए है। महिला का जो पति है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि यह निश्चित तौर पर उनकी निजता का हनन है, और इसमें आईटी एक्ट के अंतर्गत भी कार्यवाही की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story