
x
पढ़े पूरी खबर
कानपुर में चार साल पहले एक युवक से जिस युवती से लव मैरिज की थी, उसी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. दिल को झकझोर देने वाली यह घटना कानपुर के पनकी की है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के पनकी में रहने वाली गुंजन गुप्ता का अपने पहले पति से तलाक हो गया था. वह पनकी में एक मकान में किराए का घर लेकर रहती थी. इसी मकान के ऊपरी मंजिल पर शिवा नाम का युवक रहता था. शिवा रायबरेली का रहने वाला था. एक की मकान में रहने के चलते हैं गुंजन और शिवा को आपस में प्यार हो गया. फिर दोनों ने शादी कर ली.
इधर, कुछ दिनों से दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था. शिवा रायबरेली का रहने वाला है. उसकी रात को देर तक दोस्तों के साथ पार्टी होती थी. रोज-रोज पार्टी करने का गुंजन विरोध करती थी. इन दोनों का कोई बच्चा भी नहीं था. मंगलवार की रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो शिवा ने चाकू मार-मार करके गुंजन की जान ले ली. गुंजन के शरीर पर एक दर्जन से भी ज्यादा जख्म के निशान थे.
हत्या के बाद उसकी बॉडी को कमरे में बंद करके शिवा मौके से फरार हो गया. सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो मकान के मालिक ने पनकी पुलिस को सूचना दी. एसीपी पनकी तेजबहादुर सिंह का कहना है कि दोनों ने कुछ साल पहले शादी की थी. एक ही मकान में रहते थे. सुबह जब उनका दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर गई दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर पत्नी की बॉडी पड़ी थी. रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी पति की तलाश की जा रही है.
Tagsकानपुरकानपुर न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़पति रोज करता था पार्टीयुवती से लव मैरिजलव मैरिजKanpurKanpur NewsUP NewsUttar Pradesh NewsHusband used to party every daylove marriage with girllove marriage
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





