भारत
पति निकला पत्नी का हत्यारा, तीन साल के बेटे ने अंधी नानी को बताया खौफनाक सच
jantaserishta.com
7 Sept 2024 1:45 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी पति पकड़ाया.
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। इस वारदात का खुलासा उसके ही तीन साल के मासूम बेटे ने कर दिया। बच्चे ने अपनी अंधी नानी को मां की हत्या की पूरी कहानी बताई। इसके बाद नानी ने चीख-चीखकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया तो मामले का पर्दाफाश हुआ। लोगों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक यह वारदात बायसी थाना इलाके के आसजा मोबैया पंचायत स्थित बजड्डीह गांव की है। मृतक महिला की पहचान कविता देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति जुलूस शर्मा और दो बच्चों के साथ गुरुवार शाम मायके आई थी।
शुक्रवार सुबह को मायके में ही पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने आवेश में आकर लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया। कविता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके तीन साल के बेटे ने यह वारदात देख ली। वह अपनी दृष्टिहीन नानी के पास गया और पूरी कहानी बताई। फिर नानी के शोर मचाने लोग इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि जुलूस शर्मा की कविता से सात साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर अचानक हुई इस घटना से सब लोग हैरान हैं। अपर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि मृतका के पति जाबर गांव निवासी जुलूस शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





