भारत
पति ने ली पत्नी की जान, दो दिन तक लाश के साथ कमरे में रहा, खौफनाक वारदात से फैली सनसनी
jantaserishta.com
3 March 2024 8:29 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र के आकाश नगर में आए दिन के क्लेश से तंग आकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी दो दिन तक लाश के साथ कमरे में ही रहा। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को डायल-112 पर एक व्यक्ति ने आकाश नगर स्थित कमरे से दुर्गंध आने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वहां एक महिला का शव पड़ा मिला। शव 51 वर्षीय सुनीता का था, जबकि उसका पति भरत मौके से फरार था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया और खोजबीन के बाद भरत को पकड़ लिया। आरोपी द्वारा पूछताछ में पत्नी सुनीता की हत्या की बात कबूलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि भरत मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है। सुनीता उसकी दूसरी पत्नी थी। भरत मसूरी थानाक्षेत्र स्थित एक शराब के ठेके पर काम करता है। वह आकाश नगर स्थित एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता है। इस मकान में अन्य किरायेदार भी रहते हैं। भरत के बच्चे साहिबाबाद इलाके में रहते हैं। आरोपी भरत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह सुनीता की रोजाना की कलह से तंग आ गया था। सुनीता रोज झगड़ा करती थी। 28 फरवरी को भी हत्या से पहले सुनीता ने विवाद खड़ा कर दिया था। इसके चलते गुस्से में आकर उसने सुनीता का गला घोंटकर हत्या कर दी।
दुकान चलाने के बावजूद पत्नी पैसे मांगती थी : भरत ने बताया कि उसने खर्च चलाने के लिए सुनीता को परचून की दुकान खुलवाई थी। इसके बावजूद वह और पैसों की मांग करती थी। पैसे न देने पर लड़ती थी। वह आए दिन के क्लेश से तंग आ गया था। इस कारण उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि सुनीता के पहले पति का नाम मान सिंह था। सुनीता के संपर्क में आने के बाद भरत ने भी अपना नाम मान सिंह रख लिया था।
बताया जा रहा है कि भरत नशा करने का आदी है। इसका सुनीता विरोध करती थी। भरत ने बताया कि उसने 28 फरवरी को ही सुनीता की हत्या कर दी थी। वह दो रात तक शव के साथ कमरे में रहा और पड़ोसियों भनक नहीं लगने दी। पुलिस के मुताबिक, घटना के खुलासे के बाद भी भरत नशे की हालत में क्षेत्र में घूम रहा था। एसीपी मसूरी का कहना है कि सुनीता के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसमसूरी थानाक्षेत्रपतिपत्नीहत्याक्राइम न्यूज़GhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceMussoorie police station areahusbandwifemurdercrime news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





