भारत

पत्नी की खुशी के लिए पति ने लिया ये फैसला, पकड़ी गई थी प्रेमी संग

Nilmani Pal
24 Sept 2023 3:08 PM IST
पत्नी की खुशी के लिए पति ने लिया ये फैसला, पकड़ी गई थी प्रेमी संग
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। देवरिया में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। यहां एक महिला का शादी से पहले किसी और से चक्कर चल रहा था। महिला की शादी हो गई लेकिन प्रेमी को भूल नहीं पाई। शादी के बाद भी महिला अपने प्रेमी से चोरी-छिपे मिलती रही। एक दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंच गया। ससुराल वालों ने महिला और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ा तो उसकी धुनाई कर दी। प्रेमी को पिटता देखकर महिला पति के सामने हाथ-पांव जोड़ने लगी। इस पर पति का दिल पसीजा तो सबके सामने बड़ा फैसला लिया।

मामला बरियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक बनरहा का है। शुक्रवार की रात में रेडवरिया तिवारी थाना भोरे जनपद गोपालगंज निवासी आकाश कुमार शाह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल बनरहा पहुंच गया। इसकी जानकारी प्रेमिका के ससुराल वालों को हुई तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रेमी आकाश की पकड़ कर धुनाई कर दी।

प्रेमी की पिटाई होता देख उसकी प्रेमिका देख नहीं पाई और पति के सामने ही हाथ-पांव जोड़ने लगी। पत्नी की आंखों में आंसू देखकर पति का दिल पसीज गया। पति ने पत्नी से प्रेमी के बारे में पूछताछ करके उसके परिजनों को बुलाया। प्रेमिका के पति विशुन देव प्रसाद ने अपने ससुराल के लोगों को बुलवाकर दोनों की करने को रजामंद किया। इसके बाद दोनों की शादी करायी गयी।


Next Story