भारत
पति ने ली अन्य महिला के साथ सेल्फी, तो पत्नी ने करवा दी हत्या
Rounak Dey
29 Aug 2021 8:32 PM IST

x
सनसनीखेज मामला
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में अपने पति के साथ एक महिला श्रमिक का फोटो देखने से नाराज होकर पत्नी ने पति की हत्या करवा दी। हत्यारी पत्नी को पिंकी कंवर को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जिस पर दो दिन रिमांड दिया गया है। पूछताछ में पुलिस को पिंकी कंवर ने बताया कि उसके पति देवी सिंह के साथ एक महिला श्रमिक का फोटो देख लिया था तब से ही पति पत्नी में आये दिन झगड़े हो रहे थे।
पिंकी ने अपने पति के बारे में अपनी बहन के दामाद कुलदीप सिंह को जानकारी दी थी जिस पर उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रक्षा बंधन के दिन बामनियां गांव में देवी सिंह की तब गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद चारपाई पर सो रहा था। पुलिस ने कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके दो साथी अब भी फरार हैं।
Next Story





