भारत

पति ने जुगाड़ से पत्नी को पहुंचाया क्वारंटाइन सेंटर, आपने ये वीडियो देखा क्या?

jantaserishta.com
2 Jun 2021 12:49 PM IST
पति ने जुगाड़ से पत्नी को पहुंचाया क्वारंटाइन सेंटर, आपने ये वीडियो देखा क्या?
x

अपनी कोरोना पॉजिटिव बीवी को क्वारंटाइन सेंटर ले जाते हुए एक पति का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पति का पत्नी को ले जाने का अंदाज का बेहद अनोखा है, लोग यह देख-देख कर खूब हंस रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो मिजोरम के एक दंपति का है। इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर रिपुण शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "पति अपनी कोरोना पॉजिटिव पत्नी को मिजोरम में क्वारंटाइन सेंटर ले जाते हुए।"

असल में इस वीडियो में पति अपनी जीप के पीछे एक ट्रोली लगाकर उसमें अपनी पत्नी को बैठाकर ले जा रहा है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और कोरोना वायरस से बचते हुए वह अपनी पत्नी को क्वारंटाइन केंद्र पहुंचा सके। यह वीडियो कब का है इस बात की जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन इस वीडियो को देखकर पति की इनोवेटिव सोच की खूब तारीफ की जा रही है।
कुछ लोगों ने मजाकियां अंदाज में वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए"


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story