भारत

गर्लफ्रेंड को डोसा खिलाने ले गया पति, तभी अचानक आ गई पत्नी, इसके बाद हुआ ये बवाल

jantaserishta.com
20 Jan 2021 1:27 PM IST
गर्लफ्रेंड को डोसा खिलाने ले गया पति, तभी अचानक आ गई पत्नी, इसके बाद हुआ ये बवाल
x

DEMO PIC 

कार के अंदर आया ही था कि तभी पत्नी अपने भाई को लेकर वहां पहुंच गई....

यूपी के बांदा में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां अपनी पत्नी से छिपकर गर्लफ्रेंड को डोसा खिलाना एक पति को भारी पड़ गया. भड़की पत्नी पति को लेकर पुलिस थाने पहुंच गई और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की.

दरअसल, ये मामला मामला मंगलवार देर शाम का है. जब बांदा के राजकीय निर्माण निगम में तैनात आरोपी जूनियर इंजीनियर (JE) अपनी गर्लफ्रेंड को हनुमान मंदिर के पास डोसा खिलाने ले गए थे. जूनियर इंजीनियर ने बाकायदा कार में बैठकर डोसा खाने का प्लान बनाया था लेकिन उसके प्लान पर उसकी पत्नी ने ही पानी फेर दिया.
जानकारी के मुताबिक, जूनियर इंजीनियर प्लेट में डोसा लगवाकर कार के अंदर आया ही था कि तभी पत्नी अपने भाई को लेकर वहां पहुंच गई. पत्नी ने जूनियर इंजीनियर पति को गर्लफ्रेंड के साथ कार में ही रंगे हाथों पकड़ लिया. फिर क्या था मामले को लेकर जमकर बवाल शुरू हो गया. मामला बढ़ता देख दोनों को नजदीकी सिविल लाइन पुलिस स्टेशन ले जाया गया.
पत्नी का कहना है कि पति की बिगड़ी आदतों से वह अच्छी तरह परिचित हैं. पत्नी ने बताया कि उनके जूनियर इंजीनियर पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं जिनको लेकर यह यहां-वहां घूमते रहते हैं. वहीं, सकपकाए पति इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके लेकिन खुद को पाक साफ बताते रहे.
वहीं, भड़की पत्नी ने पुलिस थाने में पति के खिलाफ शिकायत थी लेकिन पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर कोई कार्रवाई करने के बजाय घटना को मामूली विवाद मानते हुए आरोपी जूनियर इंजीनियर को चेतावनी देकर छोड़ दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story