भारत

पति ने ही पत्नी पर फेंका तेजाब, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
23 July 2021 5:46 PM IST
पति ने ही पत्नी पर फेंका तेजाब, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जाने पूरा मामला
x
तेजाब से हमले (Acid Attack) का मामला सामने आया है.

नई दिल्‍ली. मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में पति द्वारा पत्‍नी को तेजाब पिलाने की घटना के बाद अब हरियाणा में भी तेजाब से हमले (Acid Attack) का मामला सामने आया है. फरीदाबाद (Faridabad) में एक महिला पर उसके पति ने तेजाब फेंक दिया. जिससे उसका चेहरा करीब 35 फीसदी झुलस गया. महिला को गंभीर हालत में दिल्‍ली लाया गया है.

पीड़‍ित से मिलने दिल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल में दिल्‍ली महिला आयोग (DCW) की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल (Swati Maliwal) पहुंची. स्‍वाति ने पीड़ित से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली. जिसमें उसने बताया कि फरीदाबाद के हरकेश नगर में रहने वाली इस महिला पर उसके पति ने ही बेरहमी दिखाते हुए तेज़ाब (Acid) फेंक दिया था.
जब महिला को पड़ोसी ने इस हालत में देखा तो उसने दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) को सूचित किया और उसे इलाज के लिए दिल्ली लेकर आया वहीं मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल उससे मिलने अस्पताल पहुंची. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला का चेहरा 35% झुलस गया है और वो अभी बातचीत करने की हालत में नहीं है.
घटना की जानकारी लगने पर महिला का बेटा भी अस्पताल पहुंचा और उसने बताया कि पहले भी उसके पिता ने उसकी मां को बहुत बुरी तरह से मारा पीटा था जिसके बाद भी उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाना पड़ा था. दिल्ली महिला आयोग की टीम ने हरियाणा पुलिस (Haryana Police) को इस बात की जानकारी दी है और हरियाणा पुलिस ने अपनी एक टीम अस्पताल भेजी है. दिल्ली महिला आयोग ने फ़रीदाबाद पुलिस से मामले में जल्द FIR दर्ज करवाने के लिए कहा है.
इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, 'एक के बाद एक हर तीसरे दिन हम एक लड़की को एसिड का शिकार (Acid Victims) बनते देख रहे हैं. इस महिला के मुंह पर उसके पति ने तेज़ाब फेंका जिससे उसका चेहरा 35% तक झुलस गया. मैं उससे अस्पताल में मिली और उसकी हालत देखकर दिल सहम गया. इस देश में किसी को क़ानून का डर नही है.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story