भारत

नर्स पर पति ने फेंका तेजाब, फिर किया हमला

jantaserishta.com
17 Sept 2026 5:44 PM IST
नर्स पर पति ने फेंका तेजाब, फिर किया हमला
x

सांकेतिक तस्वीर

आईसीयू में भर्ती.
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जेपी नगर थर्ड फेज में नारायण क्लिनिक के पास गुरुवार सुबह एक 26 साल की नर्स पर उसके पति ने सरेआम तेजाब फेंका और फिर दरांती से हमला कर दिया।
पीड़िता की पहचान मधुमिता के रूप में हुई है, जो कोलकाता की रहने वाली है। वह एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना गुरुवार सुबह 9.15 बजे की है। मधुमिता पिछले डेढ़ साल से इस क्लीनिक में नर्स के तौर पर काम कर रही थी। वह नाश्ता करने के लिए क्लीनिक से बाहर निकली थी।
पुलिस के मुताबिक, उसका पति वेंकटेश बाइक पर आया था और क्लिनिक के पास अपनी पत्नी का इंतजार कर रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे थे और आपस में संपर्क में नहीं थे।
जैसे ही मधुमिता क्लीनिक से बाहर आई, वेंकटेश ने उसका पीछा किया। वह भागकर क्लीनिक की बेसमेंट पार्किंग की तरफ गई, जहां आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उस पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद उसने बाल पकड़कर उस पर दरांती से कई बार वार किए।
यह हमला दिनदहाड़े सबके सामने हुआ। कई लोगों ने शोर मचाया और बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने दरांती से उन्हें डराया। कुछ लोगों ने आरोपी पर पत्थर फेंककर मधुमिता को बचाने की कोशिश भी की लेकिन उसे काबू नहीं कर पाए।
लोगों ने इस हमले का वीडियो भी बना लिया है। पुलिस को ये वीडियो मिल गए हैं, जो जांच का हिस्सा बनेंगे। बाद में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी को काबू में किया गया और हिरासत में ले लिया गया।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली मधुमिता इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जेपी नगर पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले की वजह क्या थी और वेंकटेश ने अपनी पत्नी पर तेजाब और दरांती से हमला क्यों किया। इस सनसनीखेज मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story