भारत

पति ने पिटाई की और जबरन बनाए शारीरिक संबंध, थाने पहुंचा मामला

jantaserishta.com
30 July 2023 8:50 AM IST
पति ने पिटाई की और जबरन बनाए शारीरिक संबंध, थाने पहुंचा मामला
x
महिला ने पति के अलावा सास-ससुर के खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न की शिकायत की है।
नोएडा: नोएडा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला ने पति पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित, मारपीट और यौन शोषण करने के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। महिला ने पति के अलावा सास-ससुर के खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न की शिकायत की है।
विवाहिता ने पुलिस को बताया है कि वह नोएडा के सेक्टर-76 में बनी एक हाउसिंग सोसाइटी में रहती है। उसकी शादी बिहार के आरा के रहने वाले गौरव कुमार के साथ 7 दिसंबर 2022 में हुई थी। शादी के वक्त खूब दान-दहेज दिया गया था। लेकिन, शादी के अगले दिन से ही सास-ससुर और घरवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
पीड़िता ने बताया कि वह शादी के कुछ दिनों बाद जॉब करने नोएडा आ गई और उसका पति बेंगलुरु चला गया। 13 फरवरी 2023 को पति बेंगलुरु से वापस आया और घर आकर शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की। पत्नी ने तबीयत खराब होने की बात कहकर शारीरिक संबंध से इनकार किया तो पति ने पिटाई की और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगातार पिटाई करके जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने यौन और मानसिक रूप से शोषण करने जैसे आरोप भी पति पर लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story